स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय
स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय |
✔️स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कलकत्ता में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। |
|
✔️पिता का नाम :- विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे। |
✔️माता का नाम :- भुवनेश्वरी देवी |
✔️जन्म:- 12 जनवरी 1863, कलकत्ता |
✔️मृत्यु:- 4 जुलाई 1902 (उम्र 39) बेलूर मठ, बंगाल रियासत, ब्रिटिश राज |
✔️उनका वास्तविक नाम:- नरेन्द्र नाथ दत्त |
✔️गुरु/शिक्षक:- रामकृष्ण परमहंस |
|
✔️रामकृष्ण मिशन की स्थापना 1 मई सन् 1897 को की। इसका मुख्यालय कोलकाता के निकट बेलुड़ में है| इस मिशन की स्थापना के केंद्र में वेदान्त दर्शन का प्रचार-प्रसार है। |
|
✔️रामकृष्ण मिशन का ध्येयवाक्य है - आत्मनो मोक्षार्थं जगद् हिताय च (अपने मोक्ष और संसार के हित के लिये) रामकृष्ण मिशन को भारत सरकार द्वारा 1996 में डॉ॰ आम्बेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से और 1998 में गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। |
|
✔️कथन:- "उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये" प्रमुख रूप भाषण की शुरुआत "मेरे अमरीकी भाइयो एवं बहनों" के साथ करने के लिये जाना जाता है। |
|
✔️गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने एक बार कहा था-"यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानन्द को पढ़िये। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पायेंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं।" |
0 Comments: